फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: सास और बहू की मजेदार बातें पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स

Tue, 26 Sep 2023 06:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Hindi Chutkule: Saas Bahu Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Chutkule: अच्छी सेहत के लिए जितना जरूरी होता है अच्छा खाना, उतना ही जरूरी होता है हंसना। खुलकर हंसने से कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं और मानसिक तनाव भी नहीं होता है। लेकिन काम के अधिक दबाव और व्यस्त जीवन में खुलकर हंस पाना बेहद मुश्किल हो गया है, जिसकी वजह से लोग मानसिक रूप से परेशान रहने लगे हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो हंसने में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला... 



70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...
 

Hindi Chutkule: Saas Bahu Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा 
 

Hindi Chutkule: Saas Bahu Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।

Hindi Chutkule: साली- जीजाजी आपने कभी कोई नेक काम किया है? मिला गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Chutkule: Saas Bahu Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

शहर की लड़की की शादी गांव में हो गई।
लड़की की सास ने उसे भैंस को घास डालने को बोला…
भैंस के मुँह मे झाग देख कर लड़की वापस आ गई।
सास बोली: क्या हुआ बहू?
लड़की बोली: भैंस अभी कोलगेट कर रही है, माँ जी।।
सास बेहोश 

Funny Jokes: पुलिस और चिंटू की बातें पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
Hindi Chutkule: Saas Bahu Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पति- मुझे अपनी बीवी से तलाक
चाहिए वह बर्तन फेंक कर मारती है।
जज- अभी भी मार रही है या पहले से
पति- 5 साल पहले से
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों
पति- क्योंकि अब उसका निशाना
पक्का हो गया है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed