{"_id":"636a5bb60fbd256d45376d1c","slug":"hindi-chutkule-majedar-jokes-in-hindi-lotpot-karne-wale-chutkule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Hindi Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
Hindi Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए हंसना और मुस्कुराना बहुत फायदेमंद है। खुश रहने से इंसान मानसिक तनाव से मुक्त रहता है। इसके अलावा हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है और सकारात्मकता बनी रहती है। अगर आप मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..
होटल में संता लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंची तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
संता यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
प्लम्बर - सर, नल ठीक हो गया है,
लेबर चार्ज 800 रुपए हो गए,
इंजीनियर - अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है...
प्लम्बर - सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी...
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
भिखारी - बाबूजी एक रुपया दे दो, भगवान आपका भला करेगा,
बाबूजी - एक रुपए से क्या होगा इस महंगाई में?
भिखारी - मैं आदमी की हैसियत देखकर ही मांगता हूं...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पति- तुम मुझे बात-बात में अपनी मां के पास जाने की धमकी देती हो, क्या अच्छी बात है ?
पत्नि- ठीक है, अब मैंने जाने का इरादा छोड़ दिया है मां को यहीं बुला लूगीं...
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला...
डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं...
डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है.
शराबी - इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है...
डॉक्टर चुप और शराबी खुश...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।