फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 04 Jul 2024 08:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Jul 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes: Viral Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।
 

Funny Jokes: Viral Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

संता अपना लेसन याद करके नहीं आया।
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?
संता- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई।
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?
संता- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई।
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संता- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए !
 

Funny Jokes: Viral Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

Jokes: दूकानदार- बताइये मैडम जी, आपको कैसी साड़ी दिखाऊं? महिला का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes: Viral Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

चिंटू केले खरीदने गया
चिंटू- एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला- दस रूपये का है
चिंटू- चार रूपये में दे दे
दुकानवाला- चार रूपये में छिलका दूंगा
चिंटू- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दे दे छिलका तू रख ले

Jokes: पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो? पति ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Funny Jokes: Viral Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, 'कैसे?'
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed