Funny Jokes: इंसान को खुश रहने के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। खुश रहने के लिए इंसान को हमेशा हंसते रहना चाहिए, क्योंकि हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Funny Jokes: टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो? बच्चे का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
बच्चा- मम्मी-पापा लड़ रहे थे।
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए?
बच्चा- मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास था।
टीटू बचपन में एक बार मैं घर से भाग गया था...
लगभग पांच किलोमीटर भागकर हांफने के बाद ये समझ आया
कि सिर्फ फिल्मी हीरो ही दौड़ते-दौड़ते बड़े होते हैं।
पापा- बेटा कबूतर पर एक वाक्य बनाओ…
रवि- शाम को पी हुई दारू, Kab Utar जाती है… पता ही नहीं चलता…
वोटर- ये जो स्याही लगाते हो कितने दिन में निकल जाती है,,,,,,,
मतदान कर्मचारी- करीब 4 महीने तो लगते ही हैं,,,,,,,
वोटर- (अपना सिर आगे करते हुए) सर इसे मेरे सिर में लगा दो। डाई सिर्फ 15 दिन में उतर जाती है।