हर इंसान के लिए हंसना उतना ही जरूरी है जितना सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
Funny Jokes: एक टीचर ने बच्चे से पूछा- स्कूल क्या है? बच्चे का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक टीचर ने बच्चे से पूछा- स्कूल क्या है?
बच्चे ने जवाब दिया- स्कूल वह जगह है.. जहां पर हमारे पापा को लूटा जाता है और हमें कूटा जाता है।
प्लेन में 4 से 5 ड्रिंक्स लेने के बाद...
ब्रिटिश- मैं अब सोना चाहता हूं।
अमेरिकन - मैं अब इंटरनेट पर अपना
काम करूंगा।
जर्मन- मैं फिल्म देखूंगा।
चीनी- मैं गाने सुनूंगा।
भारतीय- अब तुम्हारा भाई प्लेन चलाएगा, प्लेन!
डॉक्टर (मरीज से)- बहुत कमजोरी है। फल खाया करो।
छिलके सहित!
एक घंटे बाद...
मरीज- डॉक्टर साहब! मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- क्या खाया था?
मरीज- नारियल छिलके सहित।
टीचर- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था?
छात्र- नील आर्मस्ट्रोंग ने।
टीचर- दूसरा कदम किसने रखा था?
छात्र- दूसरा भी उसी ने रखा होगा।