Funny Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव और उससे होने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) और वायरल चुटकुले (Viral Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: बंता से संता- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
संता- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं।
बंता- कौन-कौन से?
संता- एक ईमेल और दूसरा फीमेल, एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं।
संताकी ये बात उसकी पत्नी सुन रही थी।
फिर क्या चार दिन तक संता एक ही पैर से चल रहा है।
टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।
राजू एक दारू की दुकान पर गया और दारू की बोतल मांगने लगा
दुकानदार- दारू खत्म हो गई है कल आना।
राजू- लेकिन मुझे दारू आज ही चाहिए।
दुकानदार- भाई गुस्सा क्यों होते हो, शांति से बात करो....
राजू- तो ठीक है बुलाओ शांति को...
Jokes Hindi: संता- पहले अंडा आया या मुर्गी? बंता ने दिया गजब का जवाब
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, अचानक गाड़ी एक खंबे से टकरा गई
पुलिस - बाहर निकल बे
पप्पू- माफ कर दो साहब
पुलिस- दारू पीकर गाड़ी चलाता है।
पप्पू- अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे...