Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: संता की बात सुनकर पंडित जी हो गए बेहोश, पढ़िए वायरल चुटकुले
एक दिन संता पंडित जी के पास गया
पंडित- तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है
संता- वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं
पंडित बेहोश!
एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे... रास्ते मे गधा मिला,
पत्नी को मजाक सूझी...
पत्नी - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी कम नहीं था… बोला, “ससुर जी नमस्ते”
Jokes: शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बनाने पहुंची, पढ़िए मजेदार चुटकुले
सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का लड़की को देखकर बोला- मेरे साथ चलोगी?
लड़की- कहां?
लड़का- जहां तुम कहो
लड़की- अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं
लड़का- लो बताओ, अब बंदा अपनी बहन से मजाक भी नहीं कर सकता
Jokes: शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बनाने पहुंची, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…