Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा और अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है। उसी प्रकार हमारी हंसी भी हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही कारण है कि लोगों को सुबह-शाम हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: संता ने बंता से पूछा- क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
संता ने बंता से पूछा- क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो...?
बंता ने कहा- हां...!
संता- कैसे...?
बंता- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...
पप्पू - मैंने आज दुकानदार को उल्लू बनाया।
गप्पू - कैसे?
पप्पू - एक जूते की कीमत पर दो जूते खरीदे,
कीमत एक ही पर लिखी थी...
गप्पू - दूसरे जूते पर रेट लिखना भूल गया होगा...
Latest Jokes: बीमार बीवी की शायरी पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
बंता- तुम इतनी देर से कीबोर्ड में क्या ढूंढ रहे हो
संता- इस कीबोर्ड में एनी का बटन ढूंढ रहा हूं,
ऑनस्क्रीन लिखा है प्रेस एनी की टू स्टार्ट...
Latest Jokes: जब पति ने अपनी पत्नी को बताई दिल की बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
टीचर– इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ – “मुंह में पानी आना “….
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया –
“मेरे मुंह में पानी आ गया… “.
टीचर– गेट आउट