फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: सोनू ने नर्स से कहा- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 01 Aug 2024 12:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes: nurse patient jokes funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Istock

Funny Jokes: घर में खुशहाली रहने से हर कोई प्रसन्न रहता है और तनाव दूर रहता है। इसलिए सभी को अपने परिजनों के साथ बैठकर अच्छी बातें करनी चाहिए और हंसना चाहिए। इससे घर का माहौल सकारात्म रहता है। कई बीमारियों से बचाने में हंसी मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं....
 

Funny Jokes: nurse patient jokes funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Istock

अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश
 

Funny Jokes: nurse patient jokes funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Istock

पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? 
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना.. 
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे.. 
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी। 

Jokes: ये जोक्स पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी, दूसरों को भी मजे से सुनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes: nurse patient jokes funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Istock

बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी- ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!

Jokes: टीचर और पप्पू की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

विज्ञापन
Funny Jokes: nurse patient jokes funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Istock

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed