फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: जीजा-साली के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 23 Feb 2023 01:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes: Jija Sali Majedar Chutkule in Hindi Read Jija Sali Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes in Hindi: अगर आप सुबह और शाम हंसते की आदत डाल लें, तो जीवनभर स्वस्थ रह सकते हैं। हंसते रहने से आपका मन पसन्न रहता है। इसकी वजह से आप हमेशा तनाव मुक्त रहते हैं। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए नए-नए जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...



शादी के दो दिन बाद दूल्हा उस ब्यूटी पार्लर में गया,
जहां से उसकी बीवी ने शादी के लिए मेकअप करवाया था...!

उसने पार्लर वाली मैडम को आईफोन 7 गिफ्ट किया और थैंक्यू बोलकर चला आया...

मैडम ने खुशी-खुशी आईफोन का डब्बा खोला तो
उसमें नोकिया 1100 पड़ा था...!

साथ में एक पर्ची भी थी, जिसपर लिखा था...मुझे भी ऐसा ही महसूस हुआ था'...!!

Funny Jokes: Jija Sali Majedar Chutkule in Hindi Read Jija Sali Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं।
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है आप?
जीजा- अरे मैं वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
इसे सुनकर साली जी अभी तक बेहोश है
 

Funny Jokes: Jija Sali Majedar Chutkule in Hindi Read Jija Sali Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी (फोन पर डरी हुई आवाज में) - कहां हो तुम...?
ऑफिस में ही हो ना...?
पति- हां, ऑफिस में ही हूं...क्यों क्या हुआ? इतनी डरी हुई क्यों हो...?
पत्नी- नहीं कुछ खास नहीं, वो अपनी कामवाली बाई किसी के साथ भाग गई है...!!!
पति बेहोश...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes: Jija Sali Majedar Chutkule in Hindi Read Jija Sali Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो...?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां...?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है...!!!
डॉक्टर बेहोश...

Funny Jokes: पत्नी के साथ खतरनाक गेम खेलना पति को पड़ा भारी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
Funny Jokes: Jija Sali Majedar Chutkule in Hindi Read Jija Sali Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी (पति से) - कहां जा रहे हो? 
पति- मरने जा रहा हूं...!
पत्नी- साथ में थैली लेकर जाना...
पति (आश्चर्य से) - वो किसलिए? 
पत्नी- अगर इरादा बदल जाए तो आते समय दो किलो आलू और एक किलो प्याज लेते आना...!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed