हंसते रहने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसकी वजह से दिल की बीमारियों के होने की संभावना कम होती है। जिस प्रकार से इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरी होती है, उसकी प्रकार हंसना भी बेहद जरूरी है। इंसान को हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। हंसने से इंसान के घर में भी प्रसन्नता रहती है। इसलिए हम सभी को जरूर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान के लिए हंसने का बढ़िया माध्यम हैं।
Funny Jokes: पत्नी- अजी सुनते हो? हमारी शादी करवाने वाले पंडित जी का देहांत हो गया, पति ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- अजी सुनते हो? हमारी शादी करवाने वाले पंडित जी का देहांत हो गया।
पति- एक ना एक दिन तो उसे उसके कर्मों का फल मिलना ही था।
लड़का- लड़की को छेड़ने में लगा हुआ था।
लड़का- 143
लड़की- ये 143 क्या है।
लड़का- I Love You डार्लिंग
लड़की- 199
लड़का- ये 199 क्या है।
लड़की- मतलब पहले 199 का रिचार्ज करा।
पति बहुत ही रोमांटिक मूड में अपनी पत्नी के पास गया और
बोला- तुझ में रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं...
पत्नी- करना क्या है, हर रोज माथा टेक कर 2000 का नोट चढ़ा दिया करो।
पप्पू का आज फ़ाइनल एग्जाम था,
पप्पू को पेपर में एक भी सवाल का जवाब नहीं आता था,
पप्पू नालायक खाली कॉपी ही छोड़ आया,
जब पप्पू रूम से निकला,
टीचर एकदम गुस्से में, क्यों बे नालायक,
कुछ करके भी आया है,
या ऐसे ही आ गया,
पप्पू- जी सर, ब्रेकफास्ट करके आया हूं और आप??
टीचर बेहोश