Latest Chutkule in Hindi: हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों प्रसन्न रहता है। जिस तरह से हम स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं उसी तरह हमें हंसना भी चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव नहीं होता है और मन शांत रहता है। आप फेक हंसी भी हंस सकते हैं। इसके अलावा जोक्स भी आपको हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...
Funny Jokes: डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? मरीज ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
पप्पू- सर टीशर्ट अच्छी लग रही है आप पर।
बाॅस- छुट्टी नहीं मिलेगी।
पप्पू- सर सिर्फ टीशर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है कुत्ते की तरह।
बाॅस चुप
बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।
एक फ्रस्टेटेड आदमी चिल्लाकर बोला- हे भगवान ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी है. उठा ले मुझे।
तभी भगवान ने यमदूत को भेजा...
यमदूत बोला- तुमने याद किया मुझे और मैं आ गया।
आदमी- अरे अब क्या मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता खुद पे।