Funny Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह अच्छी हवा, अच्छे खानपान की जरूरत होती है, उसी तरह हमें सभी को स्वस्थ रखने में हंसी अहम भूमिका निभाती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: जब मरीज की बात सुनकर डॉक्टर हो गया बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स
डॉक्टर- जब तुमसे रात को 10 बजे दवाई लेने को कहा है तो तुम 5 बजे ही क्यों खा लेते हो...
मरीज- दुश्मन पर तब वार करना चाहिए जब उसे हमले का अंदाजा न हो...
डॉक्टर बेहोश...
"दिल्ली में कुतुब मिनार है"
उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...
टीचर- उसके पास गई और
उसका कान पकड़ कर पूछी -
बोल तो, मैंने अभी क्या कहा था?
पप्पू- दिल्ली में कुत्ता बीमार है।
लड़का- क्यूं रो रही हो?
लड़की- मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं।
लड़का - बता कितने आए हैं?
लड़की - सिर्फ 80% लड़का
लड़का-अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के पास हो जाते हैं।
Chutkule in Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
संता- भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो...!