Funny Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती बन गई है। काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग चिंतित रहने लगे हैं। ऐसी स्थित में भी हमें स्वस्थ रहना है, तो हमें हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। कई बीमारियों की दवा हंसी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, मरीज का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
मरीज- पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?
मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
संता- भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो...!
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं...!
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!