Funny Jokes in Hindi: आज कल की तनाव भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए बहतु जरूरी है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसी मजाक करने से घर में खुशहाली रहती है और उदासी दूर होती है। हंसी आपको मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) और चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Hindi Jokes) को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes: लड़की- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा मुझसे शादी करोगे? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
एक कंजूस पति को करंट लग गया।
तभी उसकी पत्नी भागी-भागी आई
और पूछा- क्या हो गया?
पति ने कहा - मैं ठीक हूं। वो मीटर देख यूनिट कितना बढ़ा?
दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए...
राम- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
श्याम- कब-कब...?
राम- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय।
Hindi Jokes: डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरूरत है, पत्नी ने दिया गजब का जवाब
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया,
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
सकते में डॉक्टर
Jokes: मास्टर जी- बताओ ऐसी कौन सी चीज है जो खींचने से छोटी होती है? पप्पू ने दिया गजब का जवाब
लड़की ( बॉयफ्रेंड से)- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) – अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!