Funny Chutkule: आज कल की आपाधापी वाली जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इसलिए ही लोग जल्द ही टेंशन की वजह से मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां भी लोगों को घेर लेती हैं। मानसिक तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Chutkule: जब बीवी ने पति को सरप्राइज देने के लिए किया फोन, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीवी ने नया सिम खरीदा और सोचा कि पति को सरप्राइज दूंगी।
वह किचन में गई और पति को फोन किया।
बीवी- हैलो डार्लिंग।
पति (धीरे से बोलते हुए)- तुम बाद में फोन करना, अभी चुड़ैल किचन में है।
संता- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
बंता- गूगल डार्लिंग
संता- ये कैसा नाम हुआ।
बंता- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
ट्रैफिक पुलिस- चालान काटना पड़ेगा, बताइए नाम बताइए...
युवक- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु
ट्रैफिक पुलिस- अब की बार छोड़ रहा हूं, फिर कभी सिग्नल तोड़ना नहीं...!