फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पापा और बेटे की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढिए हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले चुटकुले

Tue, 18 Jul 2023 04:54 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 18 Jul 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Father Son Jokes In Hindi Read Majedar Husband Wife Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। इसकी वजह से हम कई बार हंसना-मुस्कुराना भी भूल जाते हैं। अगर आपको तनाव से बचना है, तो अपने समय निकालकर हंसना शुरू कर दीजिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। हम आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कुछ वायरल और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पापा- मैं आपका बहुत ध्यान रखता हूं...
पापा- हां ,मैं जानता हूं।
बेटा- आपने कहा था कि मैं 10वीं पास कर लूंगा तो आप बाइक दिलवाएंगे।
पापा- हां कहा था।
बेटा- मैंने आपके रुपये बचा लिए हैं।
पापा बेहोश!

Father Son Jokes In Hindi Read Majedar Husband Wife Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
पति - इस महीने में तुम्हें और पैसे नहीं दूंगा।
पति - इस महीने में तुम्हें और पैसे नहीं दूंगा।
आप की तनख्वाह मिलने पर मैं आपको पैसे वापस कर दूंगी।
पत्नी की बात सुनकर पति सन्न रह गया।
Father Son Jokes In Hindi Read Majedar Husband Wife Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू के घर में रिश्तेदार चाय पीते हुए...
रिश्तेदार- बेटा आगे क्या करोगे लाइफ में, क्या प्लान है?
गोलू- कुछ भी करुंगा लेकिन किसी के घर जाकर उनके बच्चों से ऐसे सवाल नहीं करुंगा।
गोलू की बात सुनकर रिश्तेदार नौ दो ग्याहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father Son Jokes In Hindi Read Majedar Husband Wife Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
दरोगा - तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 
टीटू - सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो जेब गर्म कर, 
मैंने माचिस जला दी।
विज्ञापन
Father Son Jokes In Hindi Read Majedar Husband Wife Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
4 लड़के बाइक पर बैठ कर जा रहे थे
तभी पुलिस वाले ने रोका
पुलिस वाला- तुम सब लोगो को नहीं पता है कि बाइक पर
3 लोगों से ज्यादा की सवारी बैठाना मना है और तुम 4 बैठे हो
बाइक चलाने वाला पीछे देखकर चौंका और बोला -अरे वो 5वां बंदा कहां गया?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed