फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: डॉक्टर ने पप्पू को बताया मोटापे का इलाज, जानकर छूट जाएगी हंसी

Fri, 14 Jun 2024 12:31 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 14 Jun 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Read Boss Employee Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes: हर इंसान के लिए जीवन में स्वस्थ रहना है, तो हंसना जरूरी है। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। आजकल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। इंसान को हसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय हम हंस सकता है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



बॉस के चुटकुले पर पूरी टीम हंसने लगी, लेकिन पप्पू नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा चुटकुला समझ में नहीं आया क्या?
पप्पू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है!
ये सुनते ही बॉस बेहोश

Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Read Boss Employee Jokes
जोक्स - फोटो : Istock
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं।
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा!
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Read Boss Employee Jokes
जोक्स - फोटो : Istock
लड़का- जरा मेरी आँखों में देखो, 
क्या नजर आता है, सच-सच बताना,
लड़की- मुझे इनमें प्यार नजर आता है।
लड़का(गुस्से में)- ज्यादा बात मत बना।
मेरी आँख में मच्छर चला गया है।
गौर से देख और निकाल इसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Read Boss Employee Jokes
जोक्स - फोटो : Istock
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाना खाने के बाद खानी है या खाने से पहले?
ये सुनते ही डॉक्टर साहब बेहोश
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Read Boss Employee Jokes
जोक्स - फोटो : Istock
हसीनों से मिलें नज़रें अट्रैक्शन हो भी सकता है,
चढ़े फीवर मोहब्बत का तो एक्शन हो भी सकता है,
हसीनों को मुसीबत तुम समझ कर दूर ही रहना,
ये अंग्रेजी दवाएं हैं रिएक्शन हो भी सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed