Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
Comedy Jokes: मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? छात्र ने दिया गजब का जवाब
Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।
मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है?
भोलू- जी सर, बिल्कुल किया है!
मास्टर- कौन सा?
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी?
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या?
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...
Jokes in Hindi, Chutkule: साली- जीजा जी आप दीदी को किस नाम से बुलाते हैं? जीजा का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
छात्र- चुपचाप खुजाकर सो जाना चाहिए.. क्योंकि आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लेंगे।
Jokes: मरीज- मुझे बीमारी है कि खाना खाने के बाद भूख नहीं लगती है, डॉक्टर का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!