फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: लड़का- मेरे साथ चलोगी? लड़की ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Sat, 05 Jul 2025 11:05 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 05 Jul 2025 11:05 AM IST
सार

Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Comedy Jokes Ladka Ladki Funny Jokes in Hindi Girlfriend Boyfriend Chutkule
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik

Chutkule In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



एक सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का, 
लड़की को देखकर बोला- मेरे साथ चलोगी?
लड़की- कहां?
लड़का- जहां तुम कहो
लड़की- अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं
लड़का- लो बताओ, अब बंदा अपनी बहन से मजाक भी नहीं कर सकता....

Comedy Jokes Ladka Ladki Funny Jokes in Hindi Girlfriend Boyfriend Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
भिखारी- साहब, पहले तो आप 50 रूपये देते थे
अब सिर्फ 10 रूपये देते हो?
आदमी- पहले में सिंगल था, अब मेरी शादी हो गयी है
भिखारी- वाह साहब, हमारे ही पैसों से बीवी के साथ ऐश कर रहे हो......

लड़का-  तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- मेरा नाम विधि है
लड़का- मेरा नाम विधान है
लड़की- हां तो मैं क्या करूं?
लड़का- यही तो विधि का विधान है...
Comedy Jokes Ladka Ladki Funny Jokes in Hindi Girlfriend Boyfriend Chutkule
फनी हिंदी जोक्स - फोटो : वायरल जोक्स
संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया
लड़की का पिता- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी
अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे,
संजू- बस अंकल बस,
इसलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं...


Funny Jokes: मां- कहां से आ रहा है? पप्पू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes Ladka Ladki Funny Jokes in Hindi Girlfriend Boyfriend Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
सोनू-  चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए,
क्योंकि आप रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे... 
विज्ञापन
Comedy Jokes Ladka Ladki Funny Jokes in Hindi Girlfriend Boyfriend Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

पति से लड़ाई करने के बाद पत्नी ने कहा-
मैं मायके जा रही हूं और वहां जाकर तलाक के
लिए मुकदमा दायर कर करूंगी
पति- चल हट, अब ऐसी झूठी-झूठी और मीठी-मीठी बातें
करके रिझाने की कोशिश मत कर......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed