Chutkule in Hindi: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जिस प्रकार अच्छे खानपान की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह स्वस्थ रखने में हंसी भी अहम भूमिका निभाती है। हंसने के कई फायदे हैं इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर सेहतमंद रहना है, तो हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी कुछ जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो आइए चलते हंसने और हंसाने के सफर पर...
Chutkule in Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
टीचर- बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है?
पप्पू- जेबरा
टीचर- कैसे?
पप्पू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना
संता और बंता की लड़ाई हो रही थी।
संता (गुस्से में): मैं तेरे कपड़े फाड़ कर तुझे घर के बाहर भेज दूंगा।
बंता (और ज्यादा गुस्से में): ओ चुप कर, सीरियस लड़ाई में रोमांटिक बातें न किया कर।
मास्टर जी - गजल और भाषण में क्या अंतर होता है...?
छात्र - पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण...
Hindi Chutkule: दर्जी की बात सुनकर खाली हो गई पूरी बस, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर...
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।