Chutkule in Hindi: हंसने और खुश रहने वाले व्यक्ति को हर कोई पसंद करता है। सभी ऐसे शख्स से दोस्ती करना चाहता है, जो किसी भी टेंशन से आसानी से निपटते हैं। दफ्तर हो या घर हमें हर जगह मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को मानसिक तनाव और कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Chutkule in Hindi: मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? पप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं। आज फिर हम आपके लिए हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले लेकर आए हैं।
मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है...?
पप्पू- हां सर, किया है...!
मास्टर जी- कौन सा...?
पप्पू- एक बार एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे, मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया...!
जल्दी पहुंच गए...!
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...!
अध्यापक- कैसे...?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था...!
Chutkule in Hindi: साली की बात सुनकर जीजाजी के उड़े होश, पढ़िए वायरल जोक्स
दो आदमी आपस में बातें कर रहे थे...
पहला- ये 14 तारीख को क्या है?
दूसरा- ये बता तू शादी-शुदा है या तेरी गर्लफ्रेंड हैं?
पहला- मैं शादी-शुदा हूं...
दूसरा- तो फिर तेरे लिए महावीर जयंती है...
Jokes in Hindi, Chutkule: जब पति का बहानेबाज पत्नी से पड़ गया पाला, पढ़िए मजेदार चुटकुले
मच्छर का बच्चा पहली बार
उड़ा, जब वापिस आया तो
मच्छर के पापा ने पूछा: कैसा लगा उड़कर?
मच्छर का बच्चा बोला: बहुत अच्छा..
जहां भी गया, लोग तालियां बजा रहे थे।