Chutkule: हंसी हमें मानसिक तनाव से बचाने का काम करती है। इसलिए हमें नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसान में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति
टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली....चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता।
छात्र से टीचर ने पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती हैं?
छात्र- 10 रात्रि।
टीचर- 10 कैसे बताओ?
छात्र- 9 नवरात्रि और 1 शिवरात्रि।
छात्र की बोलती हो गई बंद!
Funny Jokes: जब साली के साथ फिल्म देखते पकड़ा गया जीजा, पढ़िए मजेदार चुटकुले
गोलू पैराशूट बेच रहा था...
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ...
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...?
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!
Jokes: डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, संता का सवाल सुनकर हो गया बेहोश
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं....
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं... बल्कि घुमाकर कहती हैं...
अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है.... बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है।