फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए, बॉस का जवाब पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 23 Nov 2024 06:25 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 23 Nov 2024 06:25 PM IST
सार

मानसिक तनाव को कम करने के लिए रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
boss employee ke chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

हर इंसान को अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसी-खुशी से रहना चाहिए। आज कल भी भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी तरह के मानसिक तनाव के गुजर रहा है। ऐसे में तनाव और अतिरिक्त चिंता की वजह से अवसाद जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। हालांकि, अगर इंसान रोज खुद के लिए थोड़ी देर का भी समय निकालता है तो वो इन समस्याओं से दूर रह सकता है। इसी कड़ी में मानसिक तनाव कम करने के लिए रोज थोड़ी देर हंसना भी जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...



कर्मचारी- सर मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा
बॉस- क्यों?
कर्मचारी- सर, आपके इस नौकरी से घर का गुजारा नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं
बॉस(भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना, मैं भी रात को पाव भाजी का ठेला लगाता हूं....

boss employee ke chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

चिंटू: सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है?
बॉस: खुद ही सोच लो किससे दिनभर पत्नी से बेइज्जती करानी है या मुझसे?
चिंटू: ठीक है सर मैं ऑफिस आ रहा हूं...

boss employee ke chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए।
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी। पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
कर्मचारी- सर, हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो।
बॉस- बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन
boss employee ke chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पप्पू- सर मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया
फिर भी 200 रुपये सब्सिडी आ गई
बॉस- वह सब्सिडी नहीं बल्कि तुम्हारा इन्क्रीमेंट है...

विज्ञापन
boss employee ke chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- जानू तुम ही खाना
उस पागल औरत को मत देना....
फिर क्या अगले दिन बॉस की आंखें सूजी हुई थीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed