जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू की बात सुनकर टीटी हुआ बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स
पप्पू गुस्से में अपनी बीवी को लेकर ससुराल गया
सास - क्या हुआ दामाद जी
पप्पू - मेरा खून चूस लिया इसने
सास - ऐसा क्या किया मेरी बेटी ने...
पप्पू - इसमें हजारों कमियां हैं
सास - मुझे पता है बेटा,
इसी वजह से तो इसे अच्छा लड़का नहीं मिल पाया...!!!
बापू - कल रात घर क्यों नहीं आया
पप्पू - वो दोस्त के घर पढ़ाई कर रहा था
बापू - तेरी रात की दारु उतरी नहीं क्या अभी ?
पप्पू - क्यों बापू ?
बापू - क्योंकि तेरी पढ़ाई खत्म हुए 4 साल हो गए,
अब तो तू नौकरी करता है...!!!
पप्पू जैसे ही जैकिट पहन के घर से निकला
पापा - इधर आ तू बड़ा बदमाश होता जा रहा है
पप्पू - अरे मैंने अब क्या किया ?
पापा - ला तेरी जैकेट की तलाशी लेता हूं
- लड़की का नंबर मिला
- मूवी की 2 टिकट
- सिगरेट का पैकिट
- बीयर
पापा (थप्पड़ मारके) - कमीने कब से करता है
तू ये सब
पप्पू - पर पापा ये तो आपकी जैकेट है
मैं तो पहन के बाहर जा रहा था...!!!
पप्पू - ये ट्रेन चल क्यों नहीं रही
टीटी - अरे भारी वर्षा की वजह से ट्रेन लेट है
पप्पू - वर्षा इतनी भारी है
तो वर्षा को ट्रेन से उतार क्यों नहीं देते
टीटी बेहोश