फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: खास मौके पर पहनने वाली हैं गाउन तो इन हेयरस्टाइल को करें ट्राई, दिखेंगी खूबसूरत

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Simple Hairstyle for Gown Dress to Look Best Know Step by Step Process
hairstyle - फोटो : instagram

गाउन ड्रेस का फैशन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रंड में हैं। सहेली की शादी में ब्राइड्समेड से लेकर खुद दुल्हन तक अपने लिए गाउन को चुन रही हैं। सगाई हो या फिर रिसेप्शन ये आउटफिट बेहद खूबसूरत लगता है। वहीं गाउन में थोड़ा सा इंडो वेस्टर्न टच मिल जाता है। लेकिन अगर आप गाउन पहनकर अपने लुक को थोड़ा सा मॉडर्न टच देना चाहती हैं। तो इसके साथ ज्वैलरी के साथ ही मेकअप और हे्जयरस्टाइल भी साड़ी और लहंगे से अलग रखनी होगी। तभी पूरा लुक निखरकर आता है। अगर आप भी किसी खास मौके पर गाउन ड्रेस को पहनने वाली हैं तो इस तरह की हेयरस्टाइल को ट्राई करें। ये काफी खूबसूरत लुक देंगी। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो हेयरस्टाइल।

Today’s Fashion Tips Simple Hairstyle for Gown Dress to Look Best Know Step by Step Process
hairstyle - फोटो : instagram
साइड हेयर विद कर्ल्स
अगर आप गाउन पहनकर खुद से मेकअप करने वाली हैं और किसी मेकअप प्रोफेशनल का सहारा नहीं ले रही हैं। तो ये हेयर स्टाइल आसान होने के साथ ही बिना किसी की हेल्प के बन जाएगी। बस इसे बनाने के लिए सारे बालों को हीट कर्लर की सहायता से कर्ल कर लें। फिर इनमे स्प्रे डालकर सारे बालों को सेट कर लें। जिससे कि कर्ल खुल ना जाएं। अब सारे बालों को एक तरफ कर साइड पार्टीशन कर लें। फिर बालों को जिस तरफ रखा है उसकी दूसरी साइड से पिन लगाएं। पिन की मदद से सारे बालों को फिक्स कर दें। जिससे कि वे एक तरफ ही बने रहें। बस रेडी है आपका परफेक्ट हेयरस्टाइल जो आपको गार्जियस लुक देगा। 
Today’s Fashion Tips Simple Hairstyle for Gown Dress to Look Best Know Step by Step Process
hairstyle - फोटो : instagram

अगर आप गाउन पहन रही हैं तो ऊपर बताई हेयरस्टाइल बनाने के साथ ही इसमे एक तरफ हेयर एक्ससेरीज को भी लगा सकती हैं। ये और भी खूबसूरत लगेगा। आप चाहें तो मोतियों वाली क्लिप के साथ फूलों और मोटिफ्स से बनी एक्सेसरीज को ट्राई कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Simple Hairstyle for Gown Dress to Look Best Know Step by Step Process
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela
सेंटर पफ विद कर्ल्स
अगर आप शादीशुदा हैं या फिर खुद की शादी के किसी मौके के लिए रेडी हो रही हैं तो गाउन के साथ ये हेयरस्टाइल भी काफी जंचेगी। इसे बनाने के लिए पीछे के सारे बालों को सॉफ्ट कर्ल कर लें। फिर आगे से बालों को कंघी कर के पफ की मदद से सेट करें। और पिन की मदद से सारे बालों को सेट कर लें। फिर देखिए कैसे खूबसूरत लुक दिखेगा। 
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Simple Hairstyle for Gown Dress to Look Best Know Step by Step Process
hairstyle - फोटो : instagram
मेसी बन

अगर आप बालों को बनाने में ज्यादा माहिर नहीं है तो बन बनाना मुश्किल काम हो सकता है। ऐसे में मेसी बन आपके लिए बेहद काम का है। क्योंकि इसमे ना केवल लुक खूबसूरत लगेगा बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। सबसे पहले सारे बालों को हीट कर्लर की मदद से कर्ल कर लें। साथ ही स्प्रे की मदद से सेट कर लें। जिससे कि बाल खराब ना हों। अब फ्रंट से बालों में पफ बना लें। पफ भी बेहद साधारण सा और छोटा सा हो। जो मेसी बन को कॉम्पलिमेंट करें। अब कर्ल किए एक-एक बालों को उठाकर पिन की सहायता से बन की शक्ल दें। थोड़े से  बालों को पीछे की तरफ भी छोड़ दें। बस तैयार है आपका मेसी बन, जिसमे आप गॉर्जियस लगेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed