फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: मौनी रॉय की ये ईयररिंग्स चुरा लेगीं दिल, देखने में है बेहद खूबसूरत

Mon, 25 Apr 2022 12:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 25 Apr 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion These Mouni Roy Beautiful Earrings Styles Stole Everyone's Attention
mouni roy - फोटो : instagram

मौनी रॉय छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी खूबसूरती का जलवा दिखा चुकी हैं। वहीं उनका फैशन सेंस इतना लाजवाब है कि वो बीटाउन की बड़ी एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती हैं। फिर वो चाहे उनका किसी इवेंट में लुक हो या फिर कैजुअल आउटिंग। हर बार वो अपने फैशन से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं मौनी अपने लुक्स की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। जिसमे उनकी वेकेशन से लेकर मस्ती करती तस्वीरें शामिल रहती हैं। मौनी की इन तस्वीरों में उनके ड्रेसिंग सेंस के साथ ही एक्सेसरीज पर भी हर किसी की निगाह रहती है। एथिनिक वियर हो या फिर मॉडर्न वियर हर बार वो कुछ ऐसी ईयररिंग्स पहनती हैं। हर किसी की निगाहें उसी पर अटक जाती है। तो चलिए देंखे मौनी की कुछ बेस्ट ईयररिंग्स जो उनके लुक को परफेक्ट बनाती हैं। 

Today’s Fashion These Mouni Roy Beautiful Earrings Styles Stole Everyone's Attention
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

मौनी रॉय को टैंपल गोल्ड ज्वैलरी का शौक है। तभी तो अपनी शादी के साथ ही फोटोशूट के लिए भी उन्होंने टैंपल ज्वैलरी की डिजाइन को चुना है। मौनी ने अपनी शादी में गोल्ड की ज्वैलरी का चुनाव किया था। जिसमे टैंपल डिजाइन बनी थी। वहीं इस फोटोशूट के लिए भी वो टैंपल डिजाइन की ईयररिंग्स को पहने नजर आ रही हैं।

Today’s Fashion These Mouni Roy Beautiful Earrings Styles Stole Everyone's Attention
mouni roy - फोटो : instagram

मौनी अपने सिंपल से लुक को भी काफी स्मार्टली स्टाइलिश बना देती हैं। लाल रंग के सिंपल से कुर्ते के साथ मौनी ने चोकर नेकपीस को चुना है। वहीं आउटफिट के हिसाब से लुक को एलिगेंट रखने के लिए राउंड शेप की ईयररिंग्स को चुना है। जो ओवरऑल पूरे लुक को परफेक्ट बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion These Mouni Roy Beautiful Earrings Styles Stole Everyone's Attention
mouni roy - फोटो : instagram

मौनी रॉय फैशन सेंस के मामले में काफी आगे हैं। अपनी हर आउटिंग को वो स्टाइलिश बना देती हैं। ब्लैक कलर के कुर्ते के साथ मौनी ने काले रंग के चंकी झुमकों को चुना है। जो एलिगेंट लुक देने के साथ ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। मौनी के इन लुक्स को देख आसानी से इंस्पिरेशन ली जा सकती है। 

विज्ञापन
Today’s Fashion These Mouni Roy Beautiful Earrings Styles Stole Everyone's Attention
mouni roy - फोटो : instagram

साड़ी में स्टाइलिश और मॉडर्न लुक के लिए भी उनका ईयररिंग्स का सलेक्शन बिल्कुल शानदार है। लाल रंग की रफल साड़ी में जहां वो पार्टी के लिए रेडी दिख रही हैं। वहीं साथ में टियर ड्रॉप ईयररिंग्स को मैच किया गया है। जो कि बेहद खूबसूरत दिख रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed