मीरा राजपूत भले ही बॉलीवुड से दूर हों। लेकिन एक स्टार वाइफ की तरह वो हमेशा शाइन करती रहती है। अपने फैशन सेंस की वजह से अक्सर वो सुर्खियां बटोर ही लेती है। जब भी वो घर से बाहर निकलती हैं। उनका ग्लैमसर अंदाज और उस पर कमाल का फैशन हर किसी को उनका फैन बना देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब वो पार्टी करने के लिए ट्रांसपैरेंट पैंट पहने नजर आईं।
2 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
वहीं मीरा ने अपने ट्रांसपैरेंट पैंट की तस्वीर साझा कर फैंस को बता दिया कि पैंट पहनकर भी कैसे सेक्सी दिखा जा सकता है। दरअसल, मीरा राजपूत ने पार्टी के लिए शियर फैब्रिक की पैंट का चुनाव किया था। जिसका ब्लिंगी फैब्रिक इसे पार्टी नाइट के लिए परफेक्ट बना रहा था। इस चमचमाते पैंट को मीरा ने काले रंग के ब्लेजर के साथ मैच किया था।
3 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
ब्लेजर और इनरवियर में शार्ट्स के साथ मीरा ने इस पैंट को पहन और भी ज्यादा ड्रामेटिक लुक क्रिएट किया था। वहीं इस ब्लिंगी पैंट को फैशन लेबल Other से लिया गया था। जिसे मीरा ने बड़े ही खूबसूरती से कैजुअल्स के साथ मैच कर लिया था। शिमरी पैंट को मीरा ने ओवर साइज ब्लैक ब्लेजर के साथ मैच किया था। वहीं पैरों में भी ब्लैक पम्प्स पूरे लुक को परफेक्ट बना रहे थे।
4 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
प्लजिंग नेकलाइन की ब्रा के साथ ब्लेजर और बात करें एक्सेसरीज की तो क्लच बैग के साथ मीरा ने केवल ईयररिंग्स पहन रखे थे। वहीं बात करें मेकअप की तो वो अपने सिग्नेचर स्टाइल मेकअप में ही नजर आईं। जिसमे न्यूड टोन की लिपस्टिक के साथ ही आंखों में केवल मस्कारा और काजल शामिल है।
5 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
मीरा राजपूत इन दिनों अपने टोंड लेग्स और स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए लगातार शार्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। पिछले दिनों पति शाहिद कपूर के साथ लंच डेट के लिए निकली मीरा राजपूत ने नीले रंग की प्रिंट वाली शार्ट ड्रेस को चुना था। जिसकी हेमलाइन पर रफल लगा था। वहीं वी नेकलाइन के साथ बलून स्लीव इसे खास बना रही थी।