नवरात्रि के त्योहार में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इन 9 दिन हर भक्त मां को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। मां दुर्गा को सोलह श्रृगांर से सजाया जाता है। आपने भी कई लोगों से यह बात जरूर सुनी होगी कि बहुओं और लड़कियों को व्रत, त्योहार पर श्रृंगार करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि सोलह श्रृगांर करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। ऋग्वेद में भी सोलह श्रृंगार का वर्णन किया गया है। जिसमें इस बात को कहा गया है कि सोलह श्रृगांर करने से न केवल खूबसूरती बढ़ती है बल्कि भाग्य भी अच्छा होता है। महिलाएं मां भगवती को खुश करने के लिए इस पावन पर्व पर ये श्रृंगार करती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन से हैं ये श्रृंगार...
इस खास वजह से नवरात्रि में करना चाहिए 16 श्रृंगार
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 01 Oct 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन