दर्शकों के मन में कभी ना कभी इस बात को लेकर उत्सुकता पैदा हो ही जाती है कि उनके चहेते स्टार्स शादी के बाद कैसी लाइफ जीते हैं, उनके कितने बच्चे हैं और क्या कर रहे हैं। ये सब बातें बॉलीवुड के दीवानों के जहन में बार-बार घूमती ही रहती है। ऐसे में बात करेंगे 80 और 90 के दशक की उन 7 एक्ट्रेस के बारे में जिनकी शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी बड़े हो गए हैं..
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री की। हालांकि भाग्यश्री कम ही फिल्मों में नजर आई लेकिन जितनी भी उन्होंने फिल्में की उनमें से ज्यादातर हिट ही साबित हुई हैं। बता दें कि उनका बेटा अभिमन्यु दिखने में किसी एक्टर से कम नहीं है। वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। अभिमन्यु ने रोहन सिप्पी की फिल्म दम मारो दम में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। उन्होंने लंदन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। इस शादी से उन्हें एक बेटा है जिसका नाम वियान है।
80 और 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस जूही चावला को कौन नहीं जानता। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स ने उनके साथ काम किया है। जूही ने देरी ना करते हुए शादी कर ली और साल 2003 में उन्हें पहली संतान हुई। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अर्जुन और बेटी का जाह्नवी मेहता है।
बॉलीवुड मे निगेटिव रोल से लेकर सपोर्टिंग किरदार करने वाले एक्टर आदित्य पंचोली आज भी फिल्मों में नजर आते हैं। बता दें कि उनके बेटे सूरज पंचोली ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दमदार एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया लीड रोल में थीं।