{"_id":"5c559e3bbdec22737d20c58b","slug":"story-of-a-men-who-runs-ladies-beauty-parlour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लेडीज पार्लर चलाने वाले पुरुष की आपबीती सुनेंगे तो भावुक हो जाएंगे आप","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
लेडीज पार्लर चलाने वाले पुरुष की आपबीती सुनेंगे तो भावुक हो जाएंगे आप
उत्तराखंड के छोटे शहर रुड़की में शायद मैं पहला या दूसरा मर्द था जिसने कोई लेडीज पार्लर खोला था, मेरी इस च्वाइस पर मेरे जानने वाले तो नाक-भौंह सिकोड़ते ही थे, महिला कस्टमर्स में भी हिचकिचाहट थी।पड़ोसी तरह-तरह की बातें बनाया करते और कहते कि लेडीज पार्लर तो लड़कियों का काम है लड़कियों को मनाना, उनका विश्वास जीतना और यह बताना कि मैं भी किसी लड़की से कम अच्छा मेकअप नहीं कर सकता, बहुत मुश्किल था, अगर कोई लड़की मेरे पार्लर में आती भी थी तो उनके पति, भाई या पिता मुझे देखकर उन्हें रोक देते, वो कहते, अरे यहां तो लड़का काम करता है।
लड़कियां मुझसे थ्रेडिंग तक करवाने से साफ इनकार कर देती। 8X10 के कमरे में शायद एक लड़के का उनके करीब आकर काम करना उन्हें असहज करता था, सवाल मेरे जहन में भी थे। क्या लड़कियां मुझसे उतना ख़ुल पाएंगी जैसे एक पार्लर वाली लड़की को अपनी पसंद-नापसंद बता पाती हैं।
2 of 7
mens ladies beauty parlour
ऐसा नहीं कि मुझे इस सबका अंदाजा नहीं था, लेकिन जब अपने मन के काम को बिजनेस में बदलने का मौका मिला तो मैं क्यों छोड़ता? शुरुआत दरअसल कई साल पहले मेरी बहन की शादी के दौरान हुई।उसके हाथों में मेहंदी लगाई जा रही थी और वो मेहंदी लगाने वाला एक लड़का ही था बस लड़कपन की उस शाम मेरे दिलो-दिमाग में मेंहदी के वो डिजाइन रच-बस गए कोन बनाना सीखा, कागज पर अपना हाथ आजमाया और फिर मैं भी छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में मेहंदी लगाने लगा कुछ दिन बाद जब घर पर इस बारे में पता चला, तो खूब डांट पड़ी।
3 of 7
mens ladies beauty parlour
- फोटो : social media
पापा ने सख्त लहजे में कहा कि मैं यह लड़कियों जैसे काम क्यों कर रहा हूं, वो चाहते थे कि मैं उन्हीं की तरह फौज में चला जाऊं लेकिन मुझे फौज या कोई भी दूसरी नौकरी पसंद ही नहीं थी,फिर एक बार मैं एक शादी में गया और वहां मैंने औरतों के हाथों में मेहंदी लगाई जो काफी पसंद की गई, इसके एवज में मुझे 21 रुपए मिले, मेरी जीवन की ये पहली कमाई थी। मेरी मां और भाई-बहन मेरे शौक को पहचान चुके थे, लेकिन पापा को ये अब भी नागवारा था, हारकर मैं हरिद्वार में नौकरी करने लगा।सुबह नौ से पांच वाली नौकरी,सब ख़ुश थे क्योंकि मैं मर्दों वाला काम कर रहा था पर मेहंदी लगाने का शौक मेरे दिल के एक कोने में ही दफ्न होकर रह गया रह-रहकर एक हूक सी उठती कि इस नौकरी से मुझे क्या मिल रहा है।ना तो बेहतर पैसा ना ही दिल का सुकून।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
mens ladies beauty parlour
- फोटो : social media
इस बीच लंबी बीमारी के बाद पापा चल बसे, घर का खर्च चलाने की जिम्मेदारी अचानक मेरे कंधों पर आ गई लेकिन, इसी जिम्मेदारी ने मेरे लिए नए रास्ते भी खोल दिए।मैं जब छुट्टी पर घर आता तो शादियों में मेहंदी लगाने चला जाता यहां मेरी महीने की तन्ख्वाह महज 1,500 रुपए थी, वहीं शादी में मेंहदी लगाने के मुझे करीब 500 रुपये तक मिल जाते थे शायद कमाई का ही असर था कि अब परिवार वालों को मेरा मेहंदी लगाना ठीक लगने लगा था उसी दौरान मुझे पता चला कि ऑफिस में मेरा एक साथी अपनी पत्नी के ब्यूटी पार्लर में उनकी मदद करता है, और दोनों अच्छा-खासा पैसा कमा लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
mens ladies beauty parlour
मन में कौंधा, की क्यों न मैं भी अपना एक ब्यूटी पार्लर खोल लूं लेकिन यह सुझाव जब मैंने अपने परिवार के सामने रखा तो एकाएक सभी की नजरों में बहुत से सवाल उठ खड़े हुए।वही लड़कियों का काम - लड़कों का काम वाले सवाल पर ठान लो तो रास्ते ख़ुल ही जाते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।