स्टार किड और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर का स्टाइल सेंस काफी लाजवाब है। इसका सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। जिस पर वो अक्सर ही कमाल के आउटफिट में पोज देती दिख जाती हैं। लेकिन सबसे खास बात खुशी कपूर के इतने स्टाइलिश लुक के पीछे बेहद सस्ते कपड़ों का हाथ है। जिनकी कीमत जान कोई भी लड़की आसानी से खरीद लेगी।
2 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
जी हां, इंस्टाग्राम पर साझा कुछ दिनों पहले की एक तस्वीर में खुशी पीले रंग के टीशर्ट में नजर आ रही हैं। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन इसे खास बना रही है। खुशी की ये टीशर्ट जारा ब्रांड की है। जिसकी कीमत सुन कोई भी हैरान रह सकता है। मात्र 790 रुपये कीमत वाली इस टीशर्ट को तो लड़कियां अपनी पॉकेट मनी से भी खरीद सकती हैं।
3 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि केवल एक बार नहीं खुशी इसके बाद भी सस्ते कपड़ों को ही पहने नजर आ चुकी हैं। सफेद प्लीटेड मिनी स्कर्ट के साथ काले रंग के बूट्स और ग्रे ओवरसाइज टीशर्ट में रेडी खुशी की जंपर टीशर्ट भी बेहद सस्ती है। इस जंपर टॉप की कीमत मात्र 1999 रुपये है। जो किसी भी फैशनेबल लड़की की नजर में ज्यादा नही है।
4 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
खुशी कपूर के इतने सस्ते कपड़ों को देख यहीं लगता है कि क्या करोड़पति लोग भी इतने सस्ते कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन खुशी अक्सर ही मौकों पर काफी क्यूट कपड़ों के साथ स्पॉट हो जाती हैं। जिसकी कीमत भी बेहद कम होती है।
5 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
ऐसा ही कुछ देखने को तब मिला था जब वो इंडिया में थीं और बहन जान्हवी कपूर के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पार्टी करने पहुंची थीं। इस पार्टी के लिए खुशी ने गुलाबी रंग की मिनी फ्रॉक को खुद के लिए चुना था। बिशप स्लीव वाली इस ढीली-ढाली फ्रॉक की कीमत थी करीब 3800 रुपये जो कम से कम खुशी कपूर के लिए बिल्कुल भी ज्यादा नहीं थी।