फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shweta Tiwari: बेटी पलक तिवारी से भी उम्र में कम लग रहीं श्वेता तिवारी, शार्ट्स पहन खिंचवाईं तस्वीरें

Fri, 27 May 2022 07:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 27 May 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
shweta tiwari wear multicolor shorts co ord set perfect for summer season
shweta tiwari - फोटो : instagram

श्वेता तिवारी दिन पर दिन और भी ज्यादा खूबसूरत हो रही हैं। ऐसा हम नहीं उनकी तस्वीरें बोल रहीं। वहीं उनकी ऐसी तस्वीरों पर फैंस भी उन्हें 23 साल का बता देते हैं। दरअसल, श्वेता तिवारी का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो शार्ट्स पहन तस्वीरें खिंचवा रही हैं। वहीं उनके इस लुक को देखते ही कमेंट की बाढ़ आ गई। 

shweta tiwari wear multicolor shorts co ord set perfect for summer season
shweta tiwari - फोटो : instagram

श्वेता तिवारी का नया लुक बिल्कुल किसी कॉलेज गोइंग गर्ल का दिख रहा है। जिसमे वो स्टनिंग लग रही हैं। श्वेता तिवारी ने इस फोटोशूट के लिए मल्टीकलर का प्रिंटेड को-आर्ड सेट चुना है। जो कि समर सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। वहीं श्वेता के जैसे कपड़ों को अपनी आलमारी में जगह दे सकती हैं। 

shweta tiwari wear multicolor shorts co ord set perfect for summer season
shweta tiwari - फोटो : instagram

श्वेता ने लाइट ब्लू कलर का शर्ट चुना है। जिस पर पीले रंग के प्रिंट्स बने हैं। वहीं इस शर्ट पर बटन वाले हिस्से पर सफेद रंग की पट्टी लगी है। साथ में इस शर्ट के कफ्स को भी सफेद ही रखा गया है। इस मल्टीकलर के शर्ट के साथ श्वेता ने मैचिंग के शार्ट्स को पहना है। जिसमे मैचिंग की बेल्ट भी लगी है। श्वेता का ये लुक स्टाइलिश दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari wear multicolor shorts co ord set perfect for summer season
shweta tiwari - फोटो : instagram

श्वेता ने इस लुक को काफी स्मार्टली कैरी किया है। जिसमे वो अपनी पतली कमर के साथ ही टोंड लेग्स भी फ्लांट कर पा रही हैं। वहीं इस मल्टीकलर को-आर्ड सेट को श्वेता ने पीले रंग की हील्स के साथ पेयर किया है। बात करें मेकअप की तो श्वेता ने मिनिमम मेकअप के साथ बालों को लो पोनीटेल में बांधा है। जो पूरी तरह से किसी कॉलेज गोइंग गर्ल के लिए बिल्कुल परफेक्ट लुक है। वहीं श्वेता भी इन तस्वीरों में बेहद यंग लग रही हैं। 

विज्ञापन
shweta tiwari wear multicolor shorts co ord set perfect for summer season
shweta tiwari - फोटो : instagram
इसके पहले श्वेता ने ट्रेंडी फैशन को फॉलो करते हुए बॉस लेडी लुक में तस्वीरें साझा की थी। जिसमे वो पिंक कलर के ब्लेजर और पैंट में पोज दे रही थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed