फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे परदे पर वापसी से पहले श्वेता तिवारी के जिन बालों पर सब थे फिदा, उन्हें ही कहा अलविदा

Tue, 05 Nov 2019 02:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 05 Nov 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
shweta tiwari cuts her hair for television show mere dad ki dulhan
- फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री श्वेता तिवारी टेलीविज़न धारावाहिकों में अपनी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। जल्द ही वह छोटे परदे पर नए शो मेरे डैड की दुल्हन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली की शहरी जीवनशैली पर आधारित इस शो में श्वेता मशहूर अभिनेता रुण बडोला और अंजलि ततरारी के साथ नजर आने वाली हैं।

shweta tiwari cuts her hair for television show mere dad ki dulhan
- फोटो : insatgram

श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी इस नई भूमिका की तैयारी में व्यस्त हैं। इस भूमिका के लिए वह एक अलग हेयर स्टाइल में दिखाई देंगी। श्वेता ने अपने नए शो मेरे डैड की दुल्हन में गुनीत के अपने किरदार के लिए अपने बाल कटवाए हैं और इन दिनों कुछ कुछ फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा जैसी ही नजर आ रही हैं।
 

shweta tiwari cuts her hair for television show mere dad ki dulhan
- फोटो : अमर उजाला

श्वेता कहती हैं, “मुझे हर शो के नए किरदार में अपने लुक के साथ प्रयोग करना पसंद है। यह एक बड़ा फ़ैसला था, लेकिन मुझे मेरे डैड की दुल्हन में गुनीत के लुक के लिए अपने बाल कटवाने पड़े। यह किरदार बहुत ही वास्तविक और दर्शकों से जुड़ने वाला है। हालांकि, मैं दर्शकों के लिए पूरी तरह से अलग लुक लाने की उम्मीद कर रही हूं।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari cuts her hair for television show mere dad ki dulhan
- फोटो : insatgram

श्वेता के अलावा शो के अन्य कलाकार वरुण बडोला और अंजलि ततरारी भी इस शो में एक अलग लुक में दिखेंगे। अंजलि जो खुद एक फैशन ब्लॉगर हैं, वह निया नाम की मॉडर्न ज़माने की बेटी के किरदार में फिट होने के लिए खुद को अनोखे अंदाज़ में स्टाइल करती नज़र आएंगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed