श्रद्धा आर्या साड़ी गर्ल हैं। जब भी वो छह मीटर के इस कपड़े को लपेटती हैं तो लोग बस उनके फैन हो जाते हैं। नए साल पर पति के साथ छुट्टियां मना रहीं श्रद्धा ने बोल्ड लुक के बाद एक बार फिर अपना देसी लुक फैंस के साथ साझा किया है। जिसे उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
shraddha arya
- फोटो : instagram
प्रीता बहू ने गुलाबी रंग की साड़ी में अपनी तस्वीर साझा की है। जिसे पहन वो हवा में पल्लू लहरा रही हैं। गुलाबी रंग की इस ऑर्गेंजा साड़ी पर मरून कलर का पतला बॉर्डर है। जिस पर सिल्वर कलर की जरी की कढ़ाई की गई है। वहीं इस खूबसूरत सी साड़ी को श्रद्धा ने मरून कलर के वी नेक के ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है।
3 of 5
shraddha arya
- फोटो : instagram
वहीं श्रद्धा ने इस साड़ी के साथ अपना नई-नवेली दुल्हन वाला लुक नहीं भूला है। हाथों में चूड़ा, मंगलसूत्र और कानों में झुमके के साथ मेकअप भी खास था। ड्यूई बेस के साथ श्रद्धा ने डार्क रेड कलर की लिपस्टिक लगा रखी है। वहीं कोहल आईज फैंस को क्रेजी करने के लिए काफी दिख रही है।
4 of 5
श्रद्धा आर्या
- फोटो : Instagram
बता दें कि पोमचा जयपुर फैशन हाउस के कलेक्शन से ली गई इस साड़ी की कीमत बेहद कम है। जिसे कोई भी आसानी से ले सकता है। गुलाबी रंग की इस साड़ी की कीमत मात्र साढ़े तीन हजार है। जिसे सुन यकीन होना थोड़ा मुश्किल है।
5 of 5
shraddha arya
- फोटो : instagram
श्रद्धा अक्सर ही अपने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। जिसमे उनके साड़ी वाले लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा बोल्ड लुक से भी परहेज नहीं करती और अक्सर ही मोनोकोनी में नजर आ जाती हैं। हालांकि श्रद्धा के इतने बोल्ड अंदाज को देख ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने लगते हैं।