फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनीष मल्होत्रा के लहंगे में नजर आईं सारा अली खान, लुक है रानियों सा 

Tue, 13 Jul 2021 10:51 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 13 Jul 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan in manish malhotra lehenga
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

सारा अली खान पहले भी लहंगे पहनकर फोटोशूट करवा चुकी हैं। उनपर ट्रे़डिशनल लुक अच्छा लगता है। हालांकि वे वेस्टर्न में भी खूब अच्छी लगती हैं।  इस बार फिर सारा लहंगे में नजर आ रही हैं और उनके इस लुक को खूब पसंद भी किया जा रहा है क्योंकि लहंगा बहुत खूबसूरत है और साथ ही बड़े दिनों बाद वे इस तरह के ड्रेसअप में फोटोशूट करवाती हुईं नजर आ रही हैं। उन पर यह लुक खूब फब भी रहा है। उन्होंने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से इसे पहना है। इन तस्वीरों को न सिर्फ उनके प्रशंसक पसंद कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड में भी इनके खूब चर्चे हैं। सारा नई अभिनेत्रियों में बहुत जल्दी अपने काम और अदाओं से लोगों का दिल जीत लेने वालों में से एक हैं। वे एक से बढ़कर एक लुक्स कैरी करती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए सारा का मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया खूबसूरत लहंगा। 

sara ali khan in manish malhotra lehenga
सारा अली खान - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
सारा का यह लहंगा सिक्विन का है। इसके बैक में खूबसूरत सी डिजाइन दी हुई है और इसके दुपट्टे और स्कर्ट में खूब घेर दिया हुआ है। पूरे लहंगे का रंग एक जैसा है। लाइट पिंक टोन पर बना यह लहंगा अलग ही लुक दे रहा है। 

sara ali khan in manish malhotra lehenga
सारा अली खान - फोटो : instagram

बालों का रखा है खुला
सारा ने जिस तरह से दुपट्टे को कैरी किया हुआ है। उनके दुपट्टे की लंबाई साफ दिखाई दे रही है और कपड़े में एक तरह का वॉल्यूम भी है। सारा ने बालों को खुला रखा हुआ है। उनके बालों में लाइट वेव्स दिए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan in manish malhotra lehenga
sara ali khan - फोटो : instagram

मेकअप है खूबसूरत
सारा ने सिर पर मांग टीका लगाया हुआ है और उसी से मिलती-जुलती बड़ी सी रिंग उनके हाठों पर जंच रही है। सारा के एक्सप्रेशन और पोज दोनों ही लाजवाब है। मेकअप भी परफेक्ट है और होठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है। 

 

विज्ञापन
sara ali khan in manish malhotra lehenga
सारा अली खान - फोटो : Instagram
ताहिरा कश्यप को लुक आया पसंद
सोशल मीडिया पर वैसे तो लोग इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों और सारा की खूबसूरती को लेकर खूब तारीफें की हैं। ताहिरा कश्यप को भी सारा खूब अच्छी लग रही हैं और उन्होंने तस्वीर पर स्टनिंग कमेंट किया हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed