सारा अली खान जब भी कैमरे के सामने होती हैं तो फिर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। लगातार छुट्टियां मना रहीं सारा अली खान बीते दिन जब मालदीव से वापस लौटीं उनका स्टाइलिश लुक फैंस का दिल लुट ले गया। वहीं इस बार सारा बिना हिचक के पुराने कपड़े रिपीट करते नजर आईं।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली बीते कई दिनों से मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ मालदीव में वेकेशन पर थीं। अभी हाल ही में वो एयरपोर्ट पर नजर आईं। जहां वो सेफ्टी के साथ ही स्टाइलिश लुक को फ्लांट करते दिखीं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा ने अपने वॉर्डरोब से पुरानी ड्रेस रीपिट की। नीले रंग के कोल्ड शोल्डर प्लेसूट में उनकी गॉर्जियस लुक नजर आ रहा था। वहीं वो अपने टोंड लेग्स के साथ हॉट लुक में भी नजर आ रही थीं। मास्क और फेस शील्ड के बावजूद सारा के ये एक्स्ट्रा शार्ट कपड़े ग्लैमर का तड़का लगाने में कामयाब हो गए।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Instagram
वैसे बता दें कि सारा अली खान को ये खास रोम्पर ड्रेस बेहद पसंद हैं और वो अक्सर ही इस तरह के कपड़ों में स्पॉट हो जाती हैं। कुछ महीनों पहले ही सारा सफेद रंग के रोम्पर ड्रेस में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पार्टी करते नजर आ रही थीं।
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
सारा की ये पसंदीदा रोम्पर ड्रेस वैसे ट्रैवेलिंग के लिहाज से भी परफेक्ट है। शार्ट लेंथ के बावजूद इसकी फिटिंग से लेकर फैब्रिक तक काफी शानदार है और स्टाइल के मामले में सारा को कभी भी फीका नहीं पड़ने देता। इस बार भी एयरपोर्ट पर सारा इस शानदार रोम्पर के साथ फ्लैट सैंडिल पहने नजर आईं। जो इनके पसंदीदा लुक्स में से एक है।