दक्षिण भारतीय फिल्मों की ग्लैमरस अभिनेत्री और अभिनेता नागार्जुन की बहू सामंथा अक्किनेनी इन दिनों पति नागा चैतन्य से तलाक लेने को लेकर चर्चा में हैं। नागार्जुन के परिवार की बहुरानी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। सामंथा के लुक पर हर कोई फिदा है। सामंथा को फैशन क्वीन कहा जाता है। फिल्मों में सीधी और साधारण सी दिखने वाली सामंथा असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस और फैशनेबल हैं। भारतीय और वेस्टर्न हर तरह के ऑउटफिट को सामंथा खूबसूरती से कैरी करती हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने अलग अलग लुक में तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। वैसे तो सामंथा पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत दिखती हैं लेकिन उनके वेस्टर्न लुक की बात करें तो सामंथा की हाॅटनेस व बोल्डनेस का कोई जवाब नहीं। सामंथा के पास वेस्टर्न परिधानों का अच्छा खासा कलेक्शन हैं। वह समय समय पर अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को प्रभावित करती हैं। आइए देखते हैं सामंथा अक्किनेनी के वेस्टर्न आउटफिट में चार बेहद ग्लैमरस लुक।
देखिए नागार्जुन की बहु सामंथा की ग्लैमरस तस्वीरें, इन चार बोल्ड लुक से किया सबको हैरान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 03 Oct 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन