PM Modi Look: 9 जून का दिन भारत और भारतवासियों के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। इस दिन लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के पद के लिए शपथ ली। ये भव्य शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश के कई दिग्गज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शामिल हुए।
इस दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ कई कैबिनेट मिनिस्टर और राज्य मंत्री ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने शपथ ली। इसके बाद अमित शाह, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान समेत कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।
वैसे तो समारोह में होने वाले मंत्रीगण से लेकर सभी पारंपरिक परिधानों में दिखाई दे रहे थे लेकिन हर किसी की नजर पीएम मोदी पर भी। दरअसल, पीएम मोदी का इस बार का लुक पिछले दो बार के लुक से काफी अलग था। आइए आपको बताते हैं कि उनका लुक अलग क्यों था ?
2 of 5
नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
हर लुक होता है खास
पीएम मोदी हर समारोह के लिए खास कपड़ों का चुनाव करते हैं। चाहे स्वतंत्रता दिवस के दिन उनकी पगड़ी का रंग हो या फिर केदारनाथ में पारंपरिक परिधान पहनना हो, वो हमेशा जगह के हिसाब से ही अपने कपड़े चुनते हैं। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर अपने तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में पीएम ने कैसा लुक कैरी किया।
3 of 5
नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
2024 का लुक रहा खास
सबसे पहले बात करते हैं पीएम मोदी के इस बार के लुक की। इस साल शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने सफेद रंग के ही कुर्ते और चूड़ीदार पायजामे के साथ नीले रंग की हाफ जैकेट कैरी की। ये जैकेट बंद गले की थी। इसके अलावा उन्होंने इसके साथ काले रंग के जूते ही कैरी किए थे। अक्सर ये देखा जाता है कि खास मौकों पर प्रधानमंत्री कुर्ता-पायजामा और बंदगला जैकेट में नजर आते हैं। इस लुक में उनका अंदाज भी काफी अच्छा लगता है।
4 of 5
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
2019 का लुक
जब नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उनका लुक 2014 की तरह ही था। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग के कुर्ता-पायजामे के साथ ग्रे कलर की जैकेट पहनी थी। हालांकि ये जैकेट दूर से देखने में मड कलर की ही लग रही थी। ऐसे में लोगों ने कहा था, कि पीएम ने पिछली बार वाला आउटफिट ही कैरी किया है। जबकि ऐसा नहीं था। 2019 में उनकी जैकेट का रंग ग्रे था।
5 of 5
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
2014 में कैसा था लुक
बात करें उस वक्त की जब 2014 में पहली बार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उस खास और ऐतिहासिक दिन पर उन्होंने सफेद रंग के कुर्ता-पायजामे के साथ मड कलर की जैकेट पहनी थी। इस लुक के साथ उन्होंने ब्लैक रंग के जूते भी कैरी किए थे।