नोरा फतेही डांसिंग क्वीन बन चुकी हैं। हर बार वो अपने डांस स्टेप्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है उनका स्टाइल सेंस। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है। जब वो सितारों सी जगमगाती ड्रेस में तैयार हुईं।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
दरअसल. नोरा फतेही ऩे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोशूट की तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो सिल्वर कलर की ड्रेस पहने रेडी है। नोरा अपने लेटेस्ट सॉन्ग के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंची थीं। जहां पर वो ठुमके लगाते भी नजर आईं। नोरा ने सेट पर मस्ती का वीडियो साझा किया है।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं बात करें नोरा के स्टाइल की तो सिल्वर कलर की ड्रेस में वो हमेशा की तरह कमाल दिख रही हैं। फुल स्लीव और ऑफ शोल्डर डिजाइन के साथ ही ये बॉडी हगिंग है। जिसमे वो कर्वी फिगर फ्लांट करते दिख रही हैं। कॉफ लेंथ मिडी ड्रेस के साथ ही इसकी फुल स्लीव इस ड्रेस को और भी ज्यादा खास बना रही है।
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं नोरा ने इस ड्रेस को रेड फुलर लिप्स और मस्कारा लैडेन आईज के साथ कंप्लीट लुक दिया है। वहीं इस बार नोरा साइट पार्टीशन स्ट्रेट हेयर लुक में नजर आईं। डांसिंग क्वीन नोरा इस ड्रेस के साथ सिल्वर कलर की हील्स वाले पम्प्स को पहने दिखीं। नोरा की ऐसी ड्रेस को देख एक फैंस ने कमेंट किया क्रिसमस ट्री का खोया सितारा। वहीं उनके फैंस फायर इमोजी के साथ जमकर कमेंट कर रहे हैं।
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
बता दें कि नोरा फतेही हमेशा ही अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। अभी हाल ही में नोरा काले रंग की कटआउट ड्रेस में फिल्म 83 के रेड कार्पेट प्रीमियर शो में पहुंची थीं। जहां पर काले रंग की कटआउट ड्रेस में भी वो अपनी कर्वी फिगर फ्लांट करते दिख रही थीं। वहीं उनकी ड्रेस बिल्कुल हटके नजर आ रही थी।