नोरा फतेही डांसिंग क्वीन के साथ अब ग्लैमर क्वीन बन चुकी हैं। इस बात का सबूत उनका ड्रेसिंग सेंस है। जिसके साथ वो अक्सर ही अपनी कर्वी फिगर फ्लांट करते दिखती हैं। लेकिन इन दिनों नोरा के लुक में काफी बदलाव नजर आ रहा है। वो ग्लैमर के साथ ही अब क्लासी लुक में नजर आ रही हैं। ऐसा ही कुछ उनके लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आ रहा है। जिसमे वो सितारों से जगमगाते पैंट सूट को पहने पोज दे रही हैं।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा फतेही के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमे वो कॉपर कलर के सितारों से सजे कोट और पैंट को पहने दिख रही हैं। नोरा ने इन कपड़ों को पहन बैठकर पोज दिया है। जिसे देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
बता दें कि नोरा ने सितारों से जगमगाते को-आर्ड सेट का चुनाव किया है। जो कि लक्जरी लेबल एलीहाम से लिया गया है। इस ड्रेस में पैंट के साथ ब्लेजर है। जिसे मैचिंग बेल्ट के साथ नोरा ने रैप किया है। वहीं इस ब्लेजर की डीप प्लजिंग नेकलाइन बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है।
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं नोरा ने इस लुक को हटके बनाने के लिए हैवी ज्वैलरी पहन रखी है। जबकि न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ सिग्नेचर मैट मेकअप में नोरा कमाल की खूबसूरत नजर आ रही हैं। वैसे बता दें कि नोरा इन दिनों काफी क्लासी लुक में तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं।
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
पिछले दिनों ही नोरा पीच कलर की मिडी ड्रेस में फोटोशूट शेयर करते दिखी थीं। जिसमे उनका एलिगेंट लुक देखने को मिला था। वैसे इन दिनों नोरा के ड्रेसिंग सेंस में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पाउडर ब्लू कलर के कुर्ते से लेकर पीच मिडी ड्रेस के बाद अब ये ब्लिंगी ड्रेस। उनके स्टाइल को हटके बना रहा है।