National Handloom Day 2023: आज 7 अगस्त के दिन भारत में हैंडलूम व्यवसाय को बढ़ावा देने और कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है। आप भी इस दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं। आप चाहें तो हैंडलूम की कुछ साड़ियों को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर महिला के अलमारी में आसानी से मिल जाता है। भारतीय महिला की उम्र चाहे कितनी भी हो लेकिन वो कभी साड़ियों की तरफ अपना प्रेम कम नहीं करतीं।
अगर बात करें साड़ियों की तो महिलाएं हैंडलूम की साड़ियों में सबसे खूबसूरत दिखती हैं। ऐसे में आप चाहें तो आज नेशनल हैंडलूम डे के दिन कुछ साड़ियां अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं के पास किन-किन तरहों की हैंडलूम की साड़ियां जरूर होनी चाहिए। इस तरह की साड़ियां काफी महंगी आती हैं लेकिन ये देखने में काफी खूबसूरत दिखती है। अगर आप आज के दिन इन साड़ियों को खरीदेंगी तो आपके एक कदम से हैंडलूम के कारिगरों को प्रोत्साहन मिल सकता है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कांजीवरम
आपने अक्सर कांजीवरम साड़ी का नाम सुना होगा। कांजीवरम साड़ी नई दुल्हनों के ऊपर काफी प्यारी लगती है। इसके साथ भले ही आप हैवी मेकअप ना करें, भले ही आप हैवी ज्वेलरी ना पहनें, लेकिन फिर भी आपका लुक सबसे रॉयल दिखेगा। इस साड़ी को रेशम से तैयार किया जाता है। इसकी कीमत हजारों से लेकर लाखों में होती है।
3 of 6
सिल्क साड़ी
- फोटो : Social Media
चंदेरी सिल्क
अगर आपको हल्के रंग की साड़ियां पसंद आती हैं तो चंदेरी सिल्क आपके लिए परफेक्ट है। मध्य प्रदेश में ये साड़ियां बनाई जाती हैं। इस पर सोने और चांदी का वर्क होता है। टेक्सचर हल्का होने की वजह आप इसे कहीं भी पहन सकती हैं। ये साड़ियां ज्यादा महंगी नहीं आती हैं। आप इसे आसानी से बाजार से खरीद सकती हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मूंगा सिल्क साड़ी
असम में मिलने वाली मूंगा सिल्क साड़ी की साड़ी देखने में काफी खूबसूरत होती है। इस साड़ी की खास बात ये होती है कि ये जितनी पुरानी होती है, इसकी चमक उतनी ही ज्यादा बढ़ती जाती है। इन साड़ियों की कीमत दो हजार से लेकर दो लाख तक की होती है।
5 of 6
पटोला साड़ी
- फोटो : Social Media
पटोला साड़ी
गुजरात के पाटन जिले में पटोला साड़ी को तैयार किया जाता है। इस साड़ी को पाटन पटोला साड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस साड़ी को बनाने में 3-4 महीने का समय लग जाता है। इसे आप तीन हजार से लेकर एक लाख तक खर्च करके खरीद सकती हैं।