मीरा राजपूत का फैशन सेंस कुछ ऐसा है कि वो बिना बॉलीवुड में एंट्री के ही बीटाउन हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। स्टाइल और ग्लैमरस के मामले में मीरा राजपूत का सेंस काफी कमाल का है। साथ ही वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आउटफिट्स को कैरी करती हैं। फिर वो चाहे ग्लैमरस वेस्टर्न लुक हो या फिर देसी लुक। साड़ी से लेकर लहंगे में मीरा राजपूत की खूबसूरती और भी ज्यादा नजर आती है।
2 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता के वेडिंग पार्टी में पहुंची मीरा राजपूत का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। वहीं इस लुक की तस्वीरें मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे वो अर्पिता मेहता के ही कलेक्शन से चुनी साड़ी को पहनें दिखीं। सफेद रंग की साड़ी पर गोल्डन बूटियां बनी हैं। जो कि क्रिस्टल और कटदाना से उकेरी गई हैं। वहीं इस साड़ी पर डल गोल्ड कलर का बॉर्डर भी बना है।
3 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
वहीं इस साड़ी को मीरा ने गोल्डन कलर के हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन इसे बोल्ड लुक देने के लिए काफी दिख रही है। बैकलेस डिजाइन के ब्लाउज के साथ ही मीरा का स्टाइल काफी शानदार है। उन्होंने इस लुक को थोड़ा सा फॉर्मल टच देते हुए साड़ी के साथ एक्सपेंसिव घड़ी को मैच किया है। जबकि मोतियों की लटकन वाला मांगटीका पूरी लाइमलाइट चुराने के लिए काफी दिख रहा है।
4 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
मीरा ने साड़ी के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी को मैच किया है। गले में पड़ा चोकर नेकपीस भी एंटीक डिजाइन का है। जिसके साथ ड्यूई बेस मेकअप से कंप्लीट लुक दिया गया है। न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ ही आंखों को आईलाइनर और काजल की मदद से हाईलाइट किया गया है। लाइट वेवी कर्ली बाल मीरा के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इस लुक की तस्वीर को शाहिद कपूर ने भी साझा किया है। जिसमे वो सफेद रंग के कुर्ते पायजामे के साथ गोल्डन साफा बांधे पोज दे रहे हैं।
5 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
बता दें कि मीरा राजपूत का फैशन सेंस काफी शानदार है। इस बात का सबूत उनकी हर तस्वीरों से हो जाता है। दोस्तों के साथ डिनर आउटिंग के लिए निकली हों या फिर किसी वेडिंग पार्टी में शामिल होना हो। मीरा राजपूत हर बार अपनी स्टाइलिश एंट्री से लोगों का ध्यान खींच ही लेती हैं।