मीरा कपूर उन लोगों में से हैं जिनके लुक्स पर प्रशंसकों की निगाहें टिकी होती हैं क्योंकि वे आए दिन कुछ नया लेकर आते हैं। मीरा एक से बढ़कर एक आउटफिट्स पहनकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती हैं। साथ ही दो छोटे बच्चों की मां होने की बावजूद वे खुद को बिल्कुल भी अस्त-व्यस्त नहीं रहने देती हैं, वे अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि इंडस्ट्री में लोग उन्हें इतना जानते हैं और पसंद करते हैं। नई मम्मियों के लिए तो वे आदर्श की तरह हैं। कई सारी महिलाएं उनके रहन-सहन को बहुत पसंद करती हैं और उससे टिप्स लेती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मीरा का यह खास लुक।
मीरा कपूर का ये आउटफिट है बेहद खास, अदाएं भी हैं जबरदस्त
चटकीले रंग का है ड्रेस
मीरा का आउटफिट एकदम चटकीले रंग का है। आमभाषा में इसे महिलाएं रानी कलर भी कहती हैं। इस रंग को महिलाएं ही ज्यादा पहनती हैं। यह चटकीला गुलाबी रंग है। मीरा पर यह खूब अच्छा लग रहा है। यह एक फुल लेंथ जम्प सूट है। जिसमें ऊपर से शर्ट लुक दिया हुआ है जिसमें कि आगे की ओर बटन हैं, साथ ही स्लीव्स रफल्ड हैं।
अदाओं का है जलवा
मीरा अपनी अधिकांश तस्वीरों में साइड पोज बहुत अच्छा देती हैं या यूं कह लें कि ये उनपर खूब सूट करता है। मीरा पिछली तस्वीर में इस खूबसूरत ड्रेस को पहनकर कुर्सी पर थोड़ा टेढ़ा होकर बैठी हैं और तिरछी निगाहें करते हुए पोज दे रही हैं। चेहरे की भाव-भंगिमाएं बहुत अच्छी हैं। उन्होंने अपने हथेलियों को मिला रखा है। वे अतिसुंदर दिखाई दे रही हैं।
लाइट जूलरी का है ट्रेंड
मीरा ने इस ड्रेस के साथ एकदम लाइट जूलरी पहन रखी है। कानों में खूबसूरत से इयररिंग्स और एक हाथ में उन्होंने मोती का ब्रेसलेट डाल रखा है। उसी हाथ में खूबसूरत सी अंगुठी भी है। मीरा के ड्रेस का पैटर्न एकदम अलग है, साथ ही उनकी जूलरी भी एकदम आकर्षक है जो कि उन्हें परफेक्ट लुक दे रही है।
चेहरे का ग्लो है लाजवाब
मीरा का मेकअप भी उनकी ड्रेस के अनुसार है। उन्होंने अपने ड्रेस से मिलते- जुलते रंग का ही लिप शेड लगाया हुआ है जिससे कि उनके चेहरे पर बढ़िया उठाव आ रहा है। आंखों में आई लाइनर लगाया हुआ है और उनका चेहरा खूब दमक रहा है। बालों में बीच में से पार्टिंग की गई है। बाल पूरे पीछे की ओर हैं। मीरा का यह अवतार वाकई बहुत शानदार है।