बॉलीवुड की सबसे हॉट सेलेब्रिटी और अर्जुन कपूर की लेडीलव मलाइका अरोड़ा ने कई बार ये साबित किया है कि आपके स्टाइल और दिखने के तरीके से उम्र का कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि कई बार ये भी होता है जब वो अपने स्टाइलिंग के लिअ बुरी तरह ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में बहन अम्रता के घर डिनर के लिए मलाइका सफेद शर्ट ड्रेस पहनकर पहुंचीं। बस शर्ट ड्रेस की वजह से ट्रोल हो गईं।
2 of 4
malaika arora
- फोटो : instagram
फुल स्लीव्स शर्ट ड्रेस के साथ मलाइका ने सिल्वर बैग, हैट और ब्राउन काउबूट्स मैच किए। मिनिमल मेकअप और स्ट्रेट हेयरस्टाइल में मलाइका कैजुअल ड्रेसिंग गोल्स देते नजर आईं। लेकिन यूजर्स को मलाइका का ये स्टाइल न पसंद आया और न समझ आया। एसे में काफी सारे कमेंट्स करते हुए यूजर्स ने ट्रोल किया। यूजर्स ने, 'पैंट पहनना भूल गई क्या, ये पैंट पहनना क्यूं भूल जाती है, चंदा दो ताकि पैंट खरीद सके' जैसे कमेंट किए।
3 of 4
malaika arora
- फोटो : instagram
ये पहली बार नहीं है जब मलाइका को उनके ड्रेसिंग और स्टाइलिंग के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी अर्जुन और मलाइका ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे तब मलाइका ने मरून कलर की लैदर पैंट के साथ स्ट्रिप्ड टॉप पहना हुआ था। कुछ यूजर्स ने इस लुक के लिए ट्रोल किया था। एक यूजर ने लिखा- ट्रेवलिंग के दौरान लेटेक्स पैंट कौन पहनता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी टाइट पैंट क्यों पहनती हो आप।
4 of 4
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका एक बार फिर जिम के बाहर स्पॉट हुईं। मलाइका ने अपने इस लुक के लिए हाई वेस्ट ब्लैक रिप्ड जिम पैंट्स के साथ कटआउट डिटेलिंग वाली स्पोर्ट्स ब्रा पहनी थी। इस लुक के लिए भी मलाइका को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- कुछ भी कर लो, बूढ़ी लगोगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी गरीबी...