बीटाउन गर्ल्स अक्सर ही लेटेस्ट फैशन को फॉलो करती हैं। वहीं लड़कियां इन एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक फॉलो करने में यकीन करती हैं। तो ये लुक भी आपके जरूर काम आएगा। हमेशा गॉर्जियस लुक में दिखने वाली कृति खरबंदा हाल ही में मखमली कुर्ते में स्पॉट हुईं। जिसे देख मुंह से यहीं निकले कि काश ऐसा कुर्ता मेरे पास भी होता है। वहीं इस तरह के कुर्ता लेटेस्ट ट्रेंड में है। क्योंकि कुछ दिनों पहले ही शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत मखमल के कुर्ते में नजर आईं थीं।
2 of 5
kriti kharbanda
- फोटो : instagram
दरअसल, पपराजी के कैमरे में कैद कृति ने काले रंग का वेलवेट यानि मखमल का कुर्ता पहना था। जिसकी नूडल्स स्ट्राईप और डीप वी नेक इसे स्टाइलिश बनाने के लिए काफी थी। वहीं इस कुर्ते के साथ मैचिंग का ब्लैक पलाजो भी था। जो कि किसी भी लड़की को अट्रैक्ट करने के लिए काफी था। वहीं मखमल का बना ये कुर्ता गुलाबी सर्दियों में पहनने पर ट्रेंडी लगेगा।
3 of 5
kriti kharbanda
- फोटो : instagram
वहीं इस कुर्ते पर बारीक डिजाइन बनी है। जो पोल्का डॉट जैसी नजर आ रही है। जबकि कृति ने इस लुक को काफी सिंपल हेयर डू के साथ मैच किया है। वैसे बता दें कि वेलवेट इस समय ट्रेंड में चल रहा है।
4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ दिनों पहले ही दिवाली के मौके पर मीरा राजपूत ने अपनी तस्वीर पति शाहिद कपूर के साथ शेयर की थी। जिसमें वो काले रंग के वेलवेट के कुर्ते को पहने दिखीं थीं। डिजाइन तोरानी के मखमल कलेक्शन का ये कुर्ता अच्छी खासी रेंज में था। इस कुर्ते की कीमत थी करीब 62 हजार रुपये। जो कि किसी का भी बजट बिगाड़ने के लिए काफी है।
5 of 5
kriti kharbanda
- फोटो : instagram
दिवाली के मौके पर अपने फैंस को विशेज देने के लिए कृति ने पिंक लहंगे में अपनी तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो पूरे ट्रेडिशनल लुक में तैयार थीं। सिल्वर ईयररिंग्स और मांगटीके के साथ कृति का लुक पूरा फेस्टिव रेडी नजर आ रहा था।