कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म गोविंदा नाम मेरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्मी प्रमोशन में कियारा हर बार ग्लैमरस और सिजिलिंग लुक को कैरी करते दिख रही हैं। जिसमे वो काफी हसीन भी नजर आ रही हैं। कियारा आडवाणी अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख जाती हैं। इस बार भी कियारा ने प्रमोशन के लिए काफी सल्ट्री लुक को चुना है। जिसके लिए वो सफेद रंग के को-आर्ड सेट को पहनकर रेडी हैं। जिसमे वो काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।
Kiara Advani: दो बटन पर टिके कपड़े पहन कियारा आडवाणी को देख यूजर्स ने कर दिया ट्रोल, बोले....
कियारा के इस लुक का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, कियारा आडवाणी ने सफेद रंग के स्कर्ट टॉप को चुना है। जिसमे टाइट फिटिंग स्कर्ट में थाई हाई स्लिट बनी है। इतने ग्लैमर वाली स्कर्ट को कियारा ने और भी ज्यादा हॉट बना दिया है टॉप के साथ। बटन डिजाइन वाले टॉप की कियारा ने केवल दो बटन बंद की थी और बाकी सारे खुले थे। जो इस आउटफिट को काफी हॉट बना रहे थे।
कियारा ने इस लुक को पिंक ब्लश चिक्स और पिंक ग्लॉसी लिप्स के साथ कंप्लीट किया था। वहीं बालों में सॉफ्ट कर्ल कियारा को गॉर्जियस लुक दे रहे थे। लेकिन कियारा के इतने हॉट लुक का वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कपड़ों पर कमेंट करते हुए एक यूजर्स ने लिखा है 'हमारे कपड़े ऐसे हो जाए बटन में गैप हो जाए तो हमारे वो कपड़े छोटे हो गए होते हैं।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा है 'इतना भरोसा मुझे खुद पर नहीं जितना कियारा को बटन पर है।'
कियारा आडवाणी एक के बाद एक ओह सो गॉर्जियस लुक से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। इससे पहले ब्लैक लेदर की जबरदस्त टाइट फिटिंग पैंट के साथ डेनिम डिजाइन के कॉर्सेट टॉप को पहनकर कैमरे के सामने आई थीं। जिसकी तस्वीरों में कियारा काफी गॉर्जियस दिख रही हैं।