{"_id":"68e5e4f9e293721f120cf568","slug":"karwa-chauth-2025-mehndi-designs-trendy-stylish-from-arabic-to-minimal-styles-2025-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trendy Mehndi Designs: अरेबिक से लेकर मिनिमल तक, इस करवा चौथ हाथों पर रचाएं मेहंदी की ट्रेंडी डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Trendy Mehndi Designs: अरेबिक से लेकर मिनिमल तक, इस करवा चौथ हाथों पर रचाएं मेहंदी की ट्रेंडी डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:43 PM IST
सार
Karwa Chauth 2025 Mehndi Designs: बहुत सी ऐसी महिलाएं होती हैं, जिन्हें भरे-भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद नहीं होता। ऐसी महिलाओं के लिए यहां मिनिमल और अरेबिक मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस करवा चौथ हाथों पर रचाएं मेहंदी की ट्रेंडी डिजाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Karwa Chauth 2025 Mehndi Designs: करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं और अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाओं के 16 श्रृंगार में मेहंदी भी शामिल है, जिसे करवा चौथ से पहले ही महिलाएं अपने हाथों पर रचा लेती हैं।
मेहंदी के मामले में हर महिला की पसंद अलग होती है। कोई अपने हाथों को पूरी तरह से मेहंदी से भरना पसंद करती है, तो कोई चाहती है कुछ हल्का, सटल और क्लासी लुक। खासकर ऑफिस जाने वाली, मॉडर्न या सिंपल लुक पसंद करने वाली महिलाएं अक्सर मिनिमल मेहंदी डिजाइन को चुनती हैं।
आजकल अरेबिक स्टाइल और मिनिमल मेहंदी भी काफी ट्रेंड में है, क्योंकि ये जल्दी लगती है, देखने में खूबसूरत लगती है और हर आउटफिट के साथ जचती है। ऐसे में जो महिलाएं भरी हुई मेहंदी नहीं चाहतीं, उनके लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है। यहां हम आपको इसी के चलते अरेबिक और मिनिमल मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
सबसे पहले नजर डालते हैं इस पहली डिजाइन पर तो ऐसी अरेबिक मेहंदी हमेशा से ट्रेंड में रहती है। ऐसी मेहंदी को लगाना भी आसान होता है। आप मेहंदी आर्टिस्ट को भी ये तस्वीर दिखाकर हाथों में मेहंदी रचा सकती हैं। इसे लगाते समय ध्यान रखें कि इसकी डिजाइन एकदम सेंटर में ही हो, तभी ये देखने में कमाल की लगेगी।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
एकदम ऊपर कोहनी तक मेहंदी नहीं लगवानी है तो इस अरेबिक डिजाइन का चयन करें। ऐसी डिजाइन की शुरुआत कलाई से ही होती है, और उंगली के आखिर में इसका अंत हो जाता है। ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसे आप खुद भी लगा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
यदि आप उन महिलाओं में से हैं जिन्हें मल्टीलेयर अरेबिक मेहंदी की डिजाइन पसंद आती है, तो इस डिजाइन का चयन करें। इस डिजाइन में बीच में स्पेस रहता है और हाथों के दोनों साइड बेल बूटी वाली डिजाइन बनाई जाती है। ये डिजाइन देखने में बेहद प्यारी लगती है और इसमें हाथ भरे लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
मेहंदी की मिनिमल डिजाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए इससे अच्छा विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप भी इस डिजाइन का चयन करें। इसके लिए कलाई से डिजाइन की शुरुआत करके इसे बनाते-बनाते पहली उंगली तक ले आेएं। ऊपर की साइड डिजाइन एकदम पतली होनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।