इस लॉकडाउन में अगर लड़कियां वहीं बोरिंग सा पायजामा और टीशर्ट पहन वक्त गुजार रही हैं। तो टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की ये तस्वीरें जरूर देखनी चाहिए। हमेशा स्टाइल और फैशन के मामले में आगे रहने वाली करिश्मा घर पर भी काफी क्यूट लुक में नजर आ रही हैं।
2 of 5
करिश्मा तन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमे वो काले रंग के ओवरसाइज टीशर्ट के साथ डेनिम हॉट शार्ट्स को पहने दिख रही हैं। करिश्मा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है लॉकडाउन पोज। वैसे करिश्मा का घर पर दिया ये लॉकडाउन पोज जबरदस्त है।
3 of 5
करिश्मा तन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि करिश्मा तन्ना की ये टाई एंड डाई ढीली-ढाली टीशर्ट और डेनिम हॉट शार्ट्स काफी स्टाइलिश है और घर में आप इसे पहन हर वक्त रेडी नजर आएंगी। करिश्मा तन्ना ने अपने इस लुक को परफेक्ट दिखाने के लिए पिंक कलर की लिपस्टिक लगा रखी है। वहीं मिनिमम मेकअप और खुले बाल करिश्मा का लुक परफेक्ट दिख रहा है।
4 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
वैसे करिश्मा अपने गॉर्जियस लुक से हमेशा ही फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। इसके साथ ही वो अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसमे उनका कूल और कैजुअल लुक हर किसी को खासा पसंद आता है।
5 of 5
करिश्मा तन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
घर की बालकनी में पोज दे रहीं करिश्मा का ये स्टाइलिश लुक भी हर किसी को जरूर पसंद आएगा। गुलाबी रंग की स्वीटशर्ट के साथ ब्लैक कलर की स्लीपर पहने उनका ये लुक किसी भी लड़की को स्टाइल टिप्स दे सकता है।