फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खास रंग में जलवे दिखा चुकी हैं बॉलीवुड की हीरोइनें, श्रीदेवी ने विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में ढाया था कहर

Wed, 01 Jul 2020 09:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 01 Jul 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor to alia bhatt bollywood actress looking stunning in blue shade ethnic wear
- फोटो : instagram

नीले रंग को ज्यादातर पुरुषों का कलर माना जाता है। बहुत से लोग कहते हैं कि नीला रंग आदमियों पर ज्यादा सूट करता है। लेकिन हमारी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं ने नीले रंग के इस मिथक को तोड़ एक से बढ़कर एक खूबसूरत अंदाज दिखाए हैं। जिन्हें देख सभी फैन हो जाते हैं। तो चलिए देखें नीले रंग में खूबसूरत करीना कपूर से लेकर श्री देवी तक ने जलवे दिखाए थे और तारीफे लूटी थीं। तो अगली बार अगर आप ट्रेडिशनल लुक के लिए किसी खास कलर को नहीं चुन पा रही तो नीले रंग को चुनें। ये आपके लुक को स्टाइलिश के साथ ही एलिगेंट भी दिखाएगा।


 
kareena kapoor to alia bhatt bollywood actress looking stunning in blue shade ethnic wear
- फोटो : instagram

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के रिसेप्शन में पति बोनी कपूर के साथ पहुंची श्रीदेवी ने नीले रंग के साथ एक्सपेरिमेंट किया था। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के नीले और डार्क ब्लू रंग की खूबसूरत साड़ी में तैयार श्रीदेवी ने वेलवेट का ब्लाउज पहना था। जिसके साथ हैवी चोकर नेकपीस उनके लुक में जान डाल रहा था।


 
kareena kapoor to alia bhatt bollywood actress looking stunning in blue shade ethnic wear
- फोटो : instagram

अगर आप आलिया भट्ट की तरह क्यूट लुक चाहती हैं तो एक खुबूसूरत नीले रंग के कुर्ते पर इन्वेस्ट कर सकती हैं। हॉल्टर नेक कुर्ते के साथ आलिया का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor to alia bhatt bollywood actress looking stunning in blue shade ethnic wear
- फोटो : instagram

वहीं कटरीना कैफ जो अक्सर ही फ्लोरल लहंगे में दिख जाती हैं। उनका ये नीले रंग का एक्सपेरिमेंट भी कुछ कम आकर्षक नही है। कोल्ड शोल्डर क्रॉप टॉप और ब्लू स्कर्ट जिस पर गोल्डन जरी का वर्क किया गया है। इस खूबसूरत आउटफिट को अबुजानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। कटरीना ने इस लुक को न्यूड लिप्स के साथ पूरा किया है। जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिख रही हैं।


 
विज्ञापन
kareena kapoor to alia bhatt bollywood actress looking stunning in blue shade ethnic wear
- फोटो : instagram

नीले रंग के खूबसूरत आउटफिट को पहनने में बॉलीवुड की फैशन डीवा कैसे पीछे रह सकती हैं। फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर के साथ एक इवेंट में पहुंची करीना ने अपने परफेक्ट एब्स को दिखाते हुए नीले रंग का पैंट सूट पहना था। ब्लेजर और नीले रंग के पैंट के साथ वो मैचिंग का ट्यूब टॉप पहने दिखी थी। जिसके साथ बीची वेव हेयर और आंखों में काजल लगाए करीना बेहद खूबसूरत लुक में दिखीं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed